चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप के दौरान मुकाबलों का समय बदले जाने पर रविवार को अभिभावकों ने नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक, जो रेस सुबह 11 बजे होनी थी, उसे सुबह आठ बजे कर दिया गया। इस वजह से कुछ खिलाड़ियाें की रेस छूट गई। चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने पहले दिन विभिन्न रेसों का कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन रविवार को कुछ रेसों का समय अचानक बदल दिया गया। अभिभावकों का कहना था कि उन्हें रेस के समय बदलने की कोई सूचना भी नहीं दी गई।