फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे स्टेशन का एफओबी बनकर तैयार, पंचकूला की ओर 28 से लगेगी पार्किंग फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ में निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनकर तैयार हो गया है। यह रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर 12 मीटर चौड़ा बनाया गया है। यह एफओबी प्लेटफार्म नंबर 1 से 6 तक हर प्लेटफार्म के साथ जुड़ा है। इसके ऊपर से यात्री पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर आसानी से आवागमन कर सकते हैं और प्लेटफॉर्म से लिफ्ट और सीढि़यों के माध्यम से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन से कालका की ओर भी दूसरे एफओबी का काम भी जल्द शुरू होगा। इसको बनाने के लिए पुराना एफओबी तोड़ा जाएगा। अभी रोजाना करीब 36 हजार यात्री चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक ओर से दूसरी ओत आते-जाते हैं। यहां से औसतन 82 ट्रेनें गुजरती हैं। जो रेल यात्रियों के लिए सहायक साबित होगा।

28 मार्च के बाद पंचकूला की ओर भी लगेगी पार्किंग फीस
इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की ओर भी 14 हजार स्क्वायर मीटर में पार्किंग बनाई गई है। इसमें दो और चार पहिया वाहनों सहित ऑटो, काॅमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग ब्लॉक में बनाए गए हैं। इसमें पिक-एंड ड्रॉप लाइन भी तैयार कर ली गई है। वहीं, एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर ही यात्रियों को चंडीगढ़ की तरह से ही पंचकूला में भी पार्किंग फीस देनी होगी। क्योंकि एंट्री और एग्जिट पाॅइंट पर बैरियर काउंटर बनाया गया है। 28 मार्च के बाद पंचकूला साइड भी रेल यात्रियों को पार्किंग फीस देनी पड़ेगी। यहां कोई भी यात्री रेलवे स्टेशन से सफर करता है और वह कैब से या निजी वाहन में स्टेशन पर पहुंचता है तो उसे रेलवे स्टेशन के एंट्री पाॅइंट पर ही पार्किंग फीस देनी होगी।
विज्ञापन


कई दिन के लिए वाहन खड़े करने जाना पड़ रहा चार किमी दूर
अभी एक-दो दिन के लिए रेलवे स्टेशन पर अपने वाहन खड़े करने होें तो चंडीगढ़ की ओर पार्किंग में करीब चार किमी दूर जाना पड़ता है। क्योंकि अभी पंचकूला की ओर पार्किंग का ठेका नहीं दिया गया है। इसलिए पंचकूला की ओर कई दिनों तक वाहन खड़े करना सुरक्षित नहीं है। पंचकूला की तरफ पेड पार्किंग शुरू होने के बाद समय-दूरी और पेट्रोल दोनों की बचत होगी।

अप्रैल में एयर-कॉनकोर्स कवर करने के लिए बनेगी रूफ
72 x 80 मीटर आकार की एक एयर-कॉनकोर्स कवर कर पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ जोड़ दी गई है। इसके ऊपर रूफ लगाने का काम अप्रैल के पहले सप्ताह तक शुरू होगा। रूट के लिए ट्रायल का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एक अलग से ढांचा रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड पार्किंग में तैयार किया जा रहा है। इस एयर-कॉनकोर्स का उपयोग आगमन और प्रस्थान करने वाले यहां ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। यह आम जनता के लिए सिटी सेंटर के रूप में भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें