फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दस लाख की लागत से होगा रेलवे रोड का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। गांधी चौंक से रेलवे रोड तक की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है, जहां जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई हिस्से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सड़क दबने और टूटने के कारण दोपहिया वाहनों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, वहीं हादसे का खतरा भी बना रहता है। इस सड़क से सरकारी अस्पताल, तहसील, एसडीएम कार्यालय, रेलवे स्टेशन और आसपास के ग्रामीण इलाके जुड़े होने के कारण यहां हर समय यातायात रहता है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अब इस सड़क की मरम्मत का निर्णय लिया है। नप ईओ विकास कौशिक ने बताया कि दस लाख रुपये की लागत से सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे पहले बड़े गड्ढों को भरा जाएगा और जहां सड़क टूट गई है, वहां आवश्यक पावर ब्लॉक का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सड़क की खराब हालत के चलते मरम्मत जरूरी है, जबकि डीपीआर अप्रूव होने के बाद सड़क का नवनिर्माण किया जाएगा।
स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे, जिससे अब उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। मरम्मत के बाद यहां से गुजरना वाहन चालकों और राहगीरों के लिए सुरक्षित और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें