पंचकूला। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। पब्लिक की एंट्री के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ साइड की दोनों बिल्डिंगों का एंट्री पॉइंट खोल दिया गया है। अब रेल यात्रियों को स्टेशन के निर्माण कार्यों के चलते परेशानी नहीं होगी। उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ट्रेन की प्रतीक्षा के लिए वह आराम से दोनों बिल्डिंगों में बैठक सकते हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर-1 का सीसीटीवी कैमरा शुरू कर दिया गया है। धीरे-धीरे दूसरे प्लेटफार्मों के कैमरे भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर-1 और 6 पर सोलर पैनल इंस्टॉल कर दिया गया है।
अक्तूबर से दोनों बिल्डिंगों में टिकट की होगी बुकिंग, एफओबी भी खुलेगा
निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। जल्द आर्ट वर्क का काम शुरू होगा। वहीं, चंडीगढ़-पंचकूला की तरफ नई बिल्डिंग में अक्तूबर से टिकट बुकिंग शुरू होगी। फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनकर तैयार हो गया है। यह रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर 12 मीटर चौड़ा बनाया गया है। एफओबी प्लेटफार्म नंबर- 1 से 6 तक हर प्लेटफार्म के साथ जुड़ा है। इसके ऊपर से यात्री पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर आसानी से आवागमन कर सकते हैं और प्लेटफॉर्म से लिफ्ट और सीढि़यों के माध्यम से पहुंच सकेंगे। इसे भी अक्तूबर में खोलने की तैयारी है। उसके बाद रेलवे स्टेशन से कालका की ओर भी दूसरे एफओबी का काम भी जल्द शुरू होगा। इसको बनाने के लिए पुराना एफओबी तोड़ा जाएगा।
कहां-क्या-क्या बनाया
ग्राउंड फ्लोर
-30 टिकट काउंटर (15 चंडीगढ़ और 15 पंचकूला)
-बुक स्टॉल (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-यादगार वस्तुओं की दुकान (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-रिटेल शॉप (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-रेलवे कार्यालय (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-एग्जीक्यूटिव लाउंज (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-सुरक्षा/सीसीटीवी/निगरानी कक्ष (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
-फर्स्ट फ्लोर (मेजेनाइन फर्श)
-चंडीगढ़ की तरफ ऑफिस एरिया, को-वर्किंग स्पेस
-पंचकूला तरफ रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री
सेकंड फ्लोर पर पूछताछ काउंटर, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें और क्लॉक रूम।
थर्ड फ्लोर : पेड वेटिंग लाउंज -चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ 408 वर्गमीटर, चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ एक-एक फूड कोट