फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के हल के लिए रेलवे कर्मचारी यूनियन ने पीसीएमडी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे अस्पताल कालका पहुंचने पर मंगलवार को यूआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच और एनआरएमयू कालका शिमला ब्रांच द्वारा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पीसीएमडी (प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डायरेक्टर) एनके यादव को सौंपे ज्ञापन में रेफरल अस्पताल पंचकूला करने, अस्पताल में पुरुष डॉक्टर की नियुक्ति, अस्पताल के खाली पदों को भरने, होम्योपैथिक डिस्पेंसरी को रेलवे अस्पताल में शिफ्ट करने जैसी मांगें की गई हैं। यूआरएमयू वर्कशॉप के सचिव विकास तलवार ने बताया कि मांगों में लैब टेस्ट और एक्स-रे स्थानीय स्तर पर करवाने, रेलवे कॉलोनी में फैली कांग्रेस घास की सफाई शीघ्र करवाने की भी मांग रखी गई। इन मांगों को पीसीएमडी ने शीघ्र निपटान का आश्वासन दिया और सीएमएस अंबाला को मेडिकल प्रतिमूर्ति बिल का भुगतान 90 दिन में करने के भी निर्देश दिए। वहीं एनआरएमयू कालका शिमला ब्रांच द्वारा भी अपनी मांगों से पीसीएमडी को अवगत करवाया गया। एनआरएमयू कालका शिमला ब्रांच के सचिव जयप्रकाश ने बताया कि उनके संगठन द्वारा पुरुष डॉक्टर या चिकित्सक की नियुक्ति, लैब का प्रबंध कालका में करवाने, एक्सरे मशीन कार अस्पताल में उपलब्ध करवाने, एंबुलेंस उपलब्ध करवाने, रेलवे अस्पताल में अटेंडेंट की कमी को पूरा करने की मांगें रखी गईं। इस पर पीसीएमडी ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर एनआरएमयू कालका शिमला ब्रांच की तरफ से शाखा सचिव जयप्रकाश, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनीता कोचर, शाखा उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, शाखा उपाध्यक्ष अमरजीत शर्मा, एजीएम सदस्य सावीर जेटली और वंदना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें