पंचकूला। क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त टीम ने कालका के कमेटी चौक स्थित एक मकान में सट्टा लगाते हुए 10 आरोपियों को काबू किया।
एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, 5 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच-1 को मकान में सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच-2 को साथ लेकर पीएसआई मनोज कुमार और पीएसआई प्रवीण कुमार की अगुवाई में छापा मारा गया। आरोपियों के सामने नकदी रखी थी। उनकी पहचान रणजीत कुमार, श्याम सुंदर, राजकुमार, शन्नी, बलदेव राज, अविनाश, तरुण कुमार, सचिन कुमार, पुष्कर राज और रमन कुमार के रूप में हुई। संवाद