संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला में 7 अक्तूबर को राज्य स्तरीय श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रो. शंकरजी झा स्मृति परिषद के सौजन्य से कार्यक्रम सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर के संस्कृत महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रो. जगदीश सेमवाल शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विभाग, साधु आश्रम होशियारपुर (पंजाब विश्वविद्यालय) के विद्वान और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्कृत प्रकोष्ठ के डॉ. चित्तरंजन दयाल सिंह कौशल को आमंत्रित किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।