फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पर्पल फ्रॉग क्लब में छापा, चिलम समेत सात हुक्के बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 9 पर्पल फ्रॉग क्लब में बरामद हुक्के।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग क्लब में रविवार को देर रात पुलिस ने छापा मारा। यहां अवैध हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने छापे के दौरान चिलम समेत सात हुक्के व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार निवासी चंडीगढ़ और मुकेश कुमार निवासी जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश को काबू किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे क्लब संचालक पारस के कहने पर हुक्का परोसते हैं। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान सात हुक्के, सात चिलम, सात पाइप व पांच पैकेट फ्लेवर तंबाकू बरामद किए गए हैं। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित पर्पल फ्रॉग में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। जहां क्लब का स्टाफ फ्लेवर हुक्का परोस रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें