संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने माॅब क्लब में देर रात छापा मारकर 10 हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने मालिक नीरज खरब के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि बुधवार रात करीब 2.30 बजे माॅब क्लब में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा है।
टीम ने क्लब में तुरंत छापा मारा। इस मौके से दो बड़े और आठ छोटे हुक्के जलते मिले। पुलिस ने मालिक नीरज खरब से हुक्का पिलाने के बार मेें लाइसेंस व परमिट पेश करने को कहा। वे लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मौके से हुक्के को कब्जे लेकर मालिक को गिरफ्तार कर लिया।