फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 वर्ग गज के प्लॉट के लिए आवेदन मांगे, विभिन्न वर्गों को दी गई छूट पर जताया संदेह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला शहरी अध्यक्ष पंचकूला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सेक्टर-20 पार्ट-2 में प्लॉट आवंटन को लेकर बड़े षड्यंत्र का आरोप लगाया है।
मनोज अग्रवाल ने बताया कि एचएसवीपी ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से 1000 वर्ग गज के प्लॉट के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्लॉट की दर 63 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय की है जिससे कुल कीमत करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपये बनती है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना महत्वपूर्ण विज्ञापन किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया गया, जिससे पारदर्शिता पर संदेह पैदा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा विभिन्न वर्गों को दी गई छूट भी संदेह के घेरे में है। विज्ञापन के अनुसार अनुसूचित वर्ग को 20 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग-ए को 30 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग-बी को 40 प्रतिशत और सामान्य वर्ग की संस्थाओं को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। मनोज अग्रवाल का आरोप है कि इस तरह की छूट नीति के जरिए एक प्रभावशाली व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इनेलो नेता ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति के आवंटन में पारदर्शिता और निष्पक्षता अनिवार्य है लेकिन एचएसवीपी के इस कदम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें