पंचकूला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने बुधवार को संविधान दिवस मनाया। भारत के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेक्टर -14 प्लॉट नंबर -9 से वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति लिसा गिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में जिला न्यायालय पंचकूला के न्यायिक अधिकारियों, उपायुक्त पंचकूला, कानूनी समुदाय के सदस्यों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।