फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल 74 हजार की खरीदारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-12ए में एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 74890 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 28 जुलाई को सेक्टर-12ए स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन


उसी दौरान दो लड़के अंदर आए। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने पर उनको बैंक से फोन आया कि उनके खाते से 74890 रुपये कट गए हैं। इसके बाद बैंक की शाखा में गए तो उन्हें पता चला कि उनके डेबिट कार्ड से देव सुपर मार्केट सीवान (बिहार) में 74890 रुपये की खरीदारी की गई है। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपना खाता बंद कर दिया और डेबिट कार्ड ब्लॉक कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें