चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 16 नवंबर को की जाने वाली अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। पंजाब सरकार के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यूनियन के अनुसार सरकार ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मियों को अनुबंध पर लेने के बारे में पत्र जारी करके अब तक विभागीय कार्रवाई की स्थिति के बारे में अवगत करवाया है। अब 17 नवंबर को सरकार के साथ दोबारा बैठक होनी है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर विभाग की तरफ से फैसला लिया जाएगा। यूनियन ने मांगों को लेकर 17 नवंबर से हड़ताल करने का फैसला लिया है। यूनियन कर्मियों पर दर्ज सभी केस वापस लेने और नौकरी से निकाले गए कर्मियों को बहाल करने की भी मांग कर रही है।