फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज थमेंगे पंजाब रोडवेज की बसों के पहिए, यूनियन ने चक्का जाम का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने किलोमीटर स्कीम के खिलाफ सोमवार को दोपहर 12 बजे से चक्का जाम का एलान किया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

साथ ही यूनियन ने मंगलवार को सीएम आवास के घेराव का भी एलान किया है। यूनियन के अनुसार विभाग किलोमीटर स्कीम पर बसों को हायर करने का टेंडर सोमवार को खोलने जा रहा है जिसका उन्होंने विरोध करने का फैसला लिया है। इस दौरान पीआरटीसी के चेयरमैन और एमडी के ऑफिस व मुख्य दफ्तर के बाहर भी धरना दिया जाएगा।
यूनियन के अनुसार किलोमीटर स्कीम से विभाग को नुकसान हो रहा है। साथ ही फ्री बस सेवा का बकाया नहीं दिया जा रहा है और विभाग अपनी बसें खरीदने की स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर रहा है। इस कारण कर्मचारियों में काफी रोष है। इससे पहले यूनियन की संयुक्त सचिव के साथ मांगों को लेकर बैठक हुई थी लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें