चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े ठिकानों पर 702 रेड की। इस दौरान 232 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए।
इसके अलावा 89 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई जबकि 165 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है। शनिवार को पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.1 किलो हेरोइन, 7 किलो भुक्की, 640 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 58,050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। साथ ही 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने के लिए राजी किया गया।