फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने भरती के इच्छुक युवाओं के लिए शुरू की मुफ्त कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल, हेड-कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शारीरिक जांच टेस्ट (पीएसटी) की मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने की पहलकदमी की है। डीजीपी दिनकर गुप्ता के निर्देश पर सभी सीपी/एसएसपी ने रविवार को अपने जिलों की पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों में स्पेशल दौड़, लंबी छलांग व ऊंची छलांग संबंधी फिजिकल ट्रायलों के लिए मुफ्त कोचिंग देने की शुरुआत की।
विज्ञापन

पुरुष और महिला उम्मीदवारों समेत हजारों उम्मीदवारों ने मुफ़्त कोचिंग के लिए अपना नाम दर्ज करवाया और पहले दिन करवाई गई स्पैशल दौड़ में हिस्सा लिया। यह योजना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 4362 कॉन्सटेबलों की भर्ती के संबंधी में एलान के बाद बनाई गई है, जिसके लिए आवेदन फॉर्म जुलाई, 2021 के मध्य तक जारी होंगे। इस भर्ती में पंजाब पुलिस के जिला काडर में 2016 और आर्म्ड काडर में 2346 कॉन्स्टेबलों की भर्ती की जाएगी और ओएमआर आधारित एमसीक्यू लिखित परीक्षा 25-26 सितंबर 2021 को होगी।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जहां इस भर्ती की तैयारी के लिए सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक पार्क, स्टेडियम और पुलिस लाइन के ग्राउंड पहले ही खोल दिए गए हैं, वहीं पुलिस द्वारा प्रशिक्षकों और जरूरी खेल उपकरणों, जिसमें उम्मीदवारों की तैयारी के लिए हाई जंप स्टैंड/गद्दे और लंबी छलांग के लिए बुनियादी ढांचा शामिल है, की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रिल इंस्ट्रक्टरों की निगरानी में लगने वाली कोचिंग क्लासों के सुबह-शाम दो सत्र होंगे। डीजीपी ने कहा कि यह मुफ्त कोचिंग सत्र शुरू करने का उद्देश्य प्रत्येक संभावित उम्मीदवार को आगामी पुलिस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए निष्पक्ष और समान मौके प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पीएसटी भर्ती प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा है। पीएसटी में 1600 मीटर दौड़, ऊंची छलांग और लंबी छलांग समेत 3 फिजिकल ट्रायल इवेंट शामिल हैं। हालांकि शारीरिक जांच टेस्ट के मापदंड महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें