फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के जवानों को मिल रहा रोजाना 3 रुपये राशन भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है। इस मांग पत्र के जरिए उन्होंने डीजीपी के समक्ष पुलिस मुलाजिमों को मिलने वाले मामूली राशन भत्ते का मामला उठाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिद्धू ने बुधवार को स्थगित हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह मामला उठाया था कि पंजाब पुलिस के जवानों को मामूली राशन भत्ता मिल रहा है, जिसमें बढ़ोतरी की जानी बहुत जरूरी है। अब उन्होंने इस संबंध में डीजीपी को लिखित में मांग की है कि पुलिस जवानों का राशन भत्ता बढ़ाया जाए। अपने पत्र में सिद्धू ने डीजीपी दिनकर गुप्ता से कहा है कि पंजाब पुलिस के जवानों को राशन के लिए दिया जा रहा भत्ता केवल 3 रुपये दैनिक की दर से मिल रहा है, जो बहुत ही कम और बेतुका है। उन्होंने लिखा है कि पंजाब पुलिस के जवान देश के सबसे पुराने पुलिस बल में से एक हैं। विभाग का फर्ज बनता है कि अपने जवानों को भी अन्य राज्यों की पुलिस फोर्स की भांति सम्मान और तरजीह दी जाए।
सिद्धू ने अपने पत्र में भारतीय सेना (थल सेना, नौ सेना और वायु सेना) के जवानों को प्रतिदिन 234.58 रुपये राशन भत्ता और आईबी व दिल्ली पुलिस के नॉन गजटेड मुलाजिमों को मिल रहे दैनिक 117.29 रुपये राशन भत्ते का हवाला देते हुए लिखा है कि पंजाब पुलिस के जवानों को इसी स्तर का राशन भत्ता मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस बीच सिद्धू के पत्र को लेकर डीजीपी दिनकर गुप्ता की ओर से कहा गया है कि वे जल्द ही इस मामले पर राज्य सरकार के साथ विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर पुलिस के जवानों की अनदेखी नहीं होगी और उनका बनता अधिकार उन्हें अवश्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें