फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब मंडी बोर्ड ने धान की सुचारु खरीद के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य में चल रहे धान खरीद सीजन के दौरान निर्बाध खरीद और सुचारु प्रबंधन करने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है जो राज्य भर की अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि सुचारु खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस कंट्रोल रूम में चार समर्पित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को दो टीमों में विभाजित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कार्यरत रहेंगे ताकि किसानों और अन्य हितधारकों को निरंतर सहयोग और स्थिति के अनुसार सहायता प्रदान की जा सके। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खरीद के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
खुड्डियां ने कहा कि किसान और अन्य हितधारक कंट्रोल रूम से 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्यभर की मंडियों में सुचारु खरीद प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। कंट्रोल रूम एक सक्रिय कमांड सेंटर के रूप में कार्य करेगा जहां हमारे हितधारक लॉजिस्टिक्स, भुगतान या मंडियों में सुविधाओं से संबंधित मामले में सीधा संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें