फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौदीप को राहत देने के लिए अब पंजाब का गृह विभाग देगा दखल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्रम अधिकारों की कार्यकर्ता नौदीप कौर के मामले में अब पंजाब का गृह विभाग दखल देगा। पंजाब के एससी आयोग ने निर्देश देते हुए कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) इस मामले दखल दें और 23 फरवरी को मामले में की कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग में प्रस्तुत करें। आयोग ने कहा है कि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही नौदीप को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपरसन तेजिंदर कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की मुक्तसर जिले की रहने वाली है, इसलिए एससी आयोग ने ‘सू मोटो’ नोटिस लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृृह मामले और न्याय को भेजे एक बयान में पीड़ित लड़की को राहत देने के अलावा प्रत्यक्ष तौर पर दखल देने के लिए भी आयोग ने लिखा है। यह अनुसूचित जाति से संबंधित एक महिला पर हुए अत्याचार के साथ जुड़ा बहुत गंभीर मामला है।
बता दें कि श्रम अधिकारों की कार्यकर्ता नौदीप कौर (23) का मामला हाल ही में उजागर हुआ है। लगभग एक महीने से पीड़ित पुलिस हिरासत में है और जिसको हरियाणा की सेशन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें