पंजाब सरकार सरदूल सिकंदर के अस्पताल का बकाया बिल चुकाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कैबिनेट ने प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर की असमय मौत पर दुख प्रकट किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि सरदूल सिकंदर के अस्पताल के 10 लाख रुपये के बकाया बिल की अदायगी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया कि मरहूम गायक के परिवार के पास अस्पताल का बकाया देने के लिए कोई पैसा नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसका भुगतान करने का एलान किया।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी यह यकीनी बनाने के हुक्म दिए कि बकाया अदा न करने की सूरत में सरदूल सिकंदर का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपे जाने में प्राइवेट अस्पताल की तरफ से किसी तरह से परेशान न किया जाए। एक शोक संदेश में कैबिनेट ने इस पक्ष को अंकित किया कि सरदूल सिकंदर के देहांत से देश ने नामवर पंजाबी गायकों में से एक अनमोल हीरा गंवा दिया है। उनके चले जाने से पैदा हुए सूनेपन को दूर करना असंभव है।