फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब सरकार ने चार आईएएस व पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शनिवार को चार आईएएस व पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस कुमार अमित को पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव और पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के प्रशासनिक सचिव का प्रभार भी देखेंगे। आईएएस रामवीर को सूचना एवं जनसंपर्क के प्रशासनिक सचिव के अलावा जालंधर मंडल के आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। पीसीएस सुरिंदर सिंह को तरनतारन के अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) और पीसीएस यशपाल शर्मा को मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव के अलावा पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग में उपनिदेशक, पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और विरासत-ए-खालसा आनंदपुर साहिब फाउंडेशन के जनरल मैनेजर का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने यह आदेश जारी किए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभार से नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेशों के बाद जो पद खाली हुए हैं, वहां अधिकारियों को कार्य के निपटारे के लिए आंतरिक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें