फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने किसानों के लिए बीमा की आवेदन तारीख बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य के 9.50 लाख किसानों और उनके परिवारों को साल 2020-21 के लिए ‘आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए आवेदन देने का समय बढ़ाकर 5 अगस्त तक कर दिया गया है, जिससे कोई भी किसान इस योजना का लाभ लेने से रह न जाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तोल पर्ची’ वाले सभी योग्य किसानों से जरूरी दस्तावेजों समेत घोषणा पत्र संबंधी मार्केट कमेटी के कार्यालय या आढ़ती के पास 24 जुलाई तक जमा करवाने की तारीख निश्चित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया है। मंडी बोर्ड द्वारा किसानों के बीमे का समूचा प्रीमियम अदा किया जाएगा, जिनको साल भर के लिए पांच लाख रुपये का नगदी रहित इलाज मुहैया होगा। साल 2020-21 के दौरान 8.70 लाख ‘जे’ फॉर्म होल्डर किसानों और 80,000 गन्ना उत्पादकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
इस स्वास्थ्य बीमा स्कीम के अंतर्गत लाभपात्री दिल के ऑपरेशन, कैंसर के इलाज, जोड़ बदलाने और दुर्घटना आदि के मामलों जैसे बड़े ऑपरेशनों के इलाज समेत 1396 बीमारियों के लिए 546 सूचीबद्ध अस्पतालों और 208 सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इच्छुक किसानों द्वारा स्व-घोषणा पत्र वाला फॉर्म संबंधित मार्केट कमेटी कार्यालय या आढ़तिया फर्म से प्राप्त किया जा सकता है। इसे पंजाब मंडी बोर्ड की वेबसाइट www.mandiboard.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें