फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी, वैट और सीएसटी से पंजाब को मिला 1735.95 करोड़ का राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब को इस साल जनवरी के दौरान जीएसटी, वैट और सीएसटी से कुल 1733.95 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ, जबकि पिछले साल जनवरी 2020 में यही राजस्व 1646.4 करोड़ रुपये था। इस तरह जनवरी में कुल राजस्व में पिछले साल के मुकाबले 5.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पंजाब का जनवरी 2021 महीने दौरान कुल जीएसटी राजस्व 1185.96 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी महीने का कुल जीएसटी राजस्व 1194.81 करोड़ था, जो कि पिछले साल की अपेक्षा 0.74 प्रतिशत कम रहा है।
विज्ञापन

पंजाब के कर आयुक्त कार्यालय के अनुसार अप्रैल से जनवरी, 2021 दौरान पंजाब का कुल जीएसटी राजस्व 9066.96 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल इन 10 महीनों के समय के दौरान कुल जीएसटी राजस्व 10,562.51 करोड़ रुपये था। इस तरह 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनवरी 2021 के महीने सुरक्षित राजस्व 2403 करोड़ है, जिसमें से पंजाब राज्य ने 1185.96 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं, जो कि कुल सुरक्षित राजस्व का करीब 49.35 प्रतिशत बनता है। इस तरह जनवरी 2021 के महीने के लिए बकाया मुआवजे की रकम 1217.04 करोड़ रुपये है, जो कि अभी तक प्राप्त नहीं हुई। इसी तरह अप्रैल से जनवरी 2021 के समय के दौरान मुआवजे की रकम 8253 करोड़ रुपये बनती है जो कि भारत सरकार की तरफ बकाया है। जनवरी 2021 के लिए राष्ट्रीय एसजीएसटी कुल 48,385 करोड़ रुपये एकत्रित हुआ जिसमें पंजाब का योगदान 2.5 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें