फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब भाजपा ने की प्रदेश मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदेश स्तरीय पार्टी मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने बताया कि परमिंदर सिंह बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेश बागा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राकेश राठौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के विभिन्न मोर्चे पार्टी की संगठनात्मक ताकत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करके उनके मुद्दों और अपेक्षाओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें