फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ हो गया है। इस जनसंपर्क अभियान की शुरूआत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की ओर से किया गया है। इस अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता महिलाओं एवं नए मतदाताओं से संपर्क कर रहे है और छोटी-छोटी बैठकें कर जनसंपर्क अभियान तेजी से चलाया जा रहा है ताकि आगामी चरणों में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। विहिप के विभाग मंत्री शैलेश शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कम मतदान को लेकर विश्व हिंदू परिषद काफी चिंतित है, जिसके चलते विहिप बरवाला अध्यक्ष सुरिंदर वर्मा, बजरंग दल जिलाध्यक्ष प्रदीप नवानी के साथ कई स्थानों का दौरा कर छोटी-छोटी बैठकें कीं। मतदान प्रतिशत कम होता देख इस मुहिम को विश्व हिंदू परिषद द्वारा तेज करने के संबंध में युद्धस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें