पंचकूला। छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पीटी टीचर को गिरफ्तार किया है। एसीपी सुरेंद्र कुमार यादव ने सेक्टर-7 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीटी टीचर सुजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। टीचर को शारीरिक और मानसिक छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी टीचर को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छात्रा ने सेक्टर-7 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि स्कूल के पीटी टीचर कक्षा के दौरान उसे गलत नियत से छूते हैं। बार-बार मना करने के बावजूद भी टीचर अपनी मनमानी करते हैं।
इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल को करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। हारकर छात्रा ने मामले की शिकायत सेक्टर-7 थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।