फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएसईबीः ओपन स्कूल की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने ओपन स्कूल की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 सितंबर तक विद्यार्थी वर्ष 2024-25 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

16 सितंबर से 31 अक्तूबर 2024 तक 1500 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा। इसके बाद दाखिले के लिए किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि इच्छुक विद्यार्थी www.pseb.ac.in पर जाकर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची चेक कर सकते हैं, जिनके जरिये आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर सीधे भी अपने-आप आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये फीस सीधे बोर्ड के अकाउंट में जमा करवानी होगी। विद्यार्थियों को दाखिला व परीक्षा फीस के अलावा किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं होगी। दाखिला के लिए प्रॉस्पेक्टस, सिलेबस व अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें