फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी मूलभूत जानकारियां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। हरियाणा सरकार द्वारा महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए सतत मासिक धर्म परियोजना की शुरुआत ग्राम पंचायत प्यारेवाला और गढ़ी कोटाहा से की गई। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बरतने, जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए ओरिएंटेशन एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय टाक उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पंचकूला ने की। कार्यक्रम में स्वाति अग्रवाल खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और भावना शर्मा राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने प्रमुख भूमिका निभाई। जबकि भावना शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी मूलभूत जानकारियां दी। कार्यक्रम में लगभग 45 महिलाओं, आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, स्टाफ नर्सों और स्थानीय स्कूल अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें