फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा घेरने जा रहे ठेका कर्मियों पर लाठीजार्च

विज्ञापन
ठेके पर भर्ती किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों पर वाटर कैनन का प्रयोग करती पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। नौकरी बहाली की मांग को लेकर हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे हरियाणा रोडवेज के ठेका कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और वाटर कैनन का प्रयोग किया। लाठीचार्ज में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 को मामूली चोट लगी है। सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लाठीचार्ज में घायल कर्मचारियों ने मेडिकल करवाकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने 100 से अधिक ठेका कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बस संचालन के लिए सरकार ने चालक और परिचालकों को ठेका पर नौकरी दी। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सरकार ने भर्ती के दौरान आश्वासन दिया था कि यदि हड़ताल टूटती है तो उन्हें दूसरे विभागों में स्थान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
शुक्रवार को सैकड़ों ठेका कर्मचारी नौकरी बहाली की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। जब ठेका कर्मियों ने बैरिकेड को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। इसके बाद भी जब वह नहीं रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सिर में लाठी लगने से दो ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 10 से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने 100 से अधिक ठेका कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिन्हें एमडीसी थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस से हुई तीखी झड़प
विधानसभा का घेराव करने जा रहे रोडवेज के ठेका कर्मियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एक तरफ जहां पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरी तरफ कर्मचारी उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ देर तल्खी के बाद कर्मचारियों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की। इससे पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद सैकड़ों जवानों ने कर्मचारियों पर जमकर लाठियां भांजीं।
घटना के दौरान ये हुए घायल
लाठीचार्ज में भाग सिंह, सुरजीत, विजयपाल, संतोष कुमार, सतपाल, गुरपाल समेत कुल 12 लोग घायल हुए हैं। रोडवेज यूनियन के नेता बलवान सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की हड़ताल 18 दिन चली थी। हड़ताल के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर सरकार ने ठेके पर भर्ती की थी, लेकिन हड़ताल खत्म होते ही उन्हें बाहर निकाल दिया गया। अब वह नौकरी बाहली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें