फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंचकमल के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंचकूला बीजेपी मुख्यालय पंचकमल सकेतड़ी के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के स्टेट चेयरमैन (ज्वाइनिंग कमेटी) के ओम प्रकाश गुज्जर, लोकसभा अंबाला ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल पंगोत्रा, जिला अध्यक्ष ज्वाइंट सेक्रेटरी रंजीत उप्पल, पंचकूला ब्लाक अध्यक्ष मोनू मनोचा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जेबी धारीवाल, स्नेहलता, ज्योति बाला, अमन सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश गुज्जर ने कहा कि बीजेपी के नेता अरविंद केजरीवाल से डर गए हैं। अचार संहिता लगने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी बीजेपी में खौफ को दर्शाती है। उनकी गिरफ्तारी चुनाव में कैंपनिंग नहीं करने के लिए साजिशन की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बीजेपी की ओर से घोटालेबाजों को टिकट दिया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने रोष प्रकट किया। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें