फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंडी में नए नियमों का विरोध, किसान बोले- खरीद प्रक्रिया सरल बनाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर में सड़क पर बैठकर जताया रोष, बायोमेट्रिक व पोर्टल खामियों से परेशानी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मंडी में फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नियम वापस लेने की मांग उठाई। किसानों ने खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चरनियां-खेड़ावाली सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसानों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के शहरी प्रधान दीपचंद ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियम किसानों के हित में नहीं हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन और पोर्टल की खामियों के कारण मंडी में फसल बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इन नियमों के चलते उन्हें अपनी फसल बेचने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की कि खरीद-फरोख्त से जुड़े नियमों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल मंडी में बेच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें