फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर को 28 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-4 निवासी प्रॉपर्टी डीलर को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 28.21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-4 निवासी अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम है। 8 मई को उनके मोबाइल पर एक नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो वे ग्रुप में ऐड हो गए। ग्रुप के एडमिन संजय चटर्जी और अरव राज गुप्ता थे। आरोपी ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में आपस में बातचीत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें मोबाइल पर एप्लीकेशन का लिंक भेजा और डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर खरीदने के लिए कहा। शिकायतकर्ता आरोपियों के झांसे में आ गया और शेयर खरीदता रहा। अलग-अलग तारीख पर कई बार में उन्होंने 28 लाख से अधिक रुपए लगा दिए। एक दिन उन्होंने एप पर अपना अकाउंट चेक किया तो उन्हें 47 लाख रुपये दिखाने लगा। जब उन्होंने एप से उस अकाउंट से पैसों को निकालना चाहा तो पैसे नहीं निकले। इस बारे में शिकायतकर्ता ने ग्रुप एडमिन से बात की तो उसने बताया कि आपका प्रॉफिट 200 प्रतिशत से उपर चला गया है। आपको पहले कमीशन के 7 लाख 60 हजार रुपये जमा करवाने होगे तब ही आप इन पैसों को निकाल पाएंगे। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। आरोपियों ने उनसे कुल 28 लाख 21 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें