पंचकूला। हरियाणा सरकार ने जिला पंचकूला में वेलफेयर ऑफ शेड्यूल कास्ट स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लोगों को मछली पालन से संबंधित प्रशिक्षण और अनुदान प्राप्त करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जो व्यक्ति मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं। उनको प्रथम वर्ष तालाब की पट्टा राशि और खाद खुराक पर अनुदान दिया जाता है। अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति जो प्रथम वर्ष पट्टा राशि और खाद खुराक पर अनुदान लेना चाहते हैं, और बेरोजगार व्यक्ति जो मछली पालन का काम और मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वे अपने प्रार्थना पत्र 16 नवंबर तक जिला मत्स्य अधिकारी के कार्यालय (न्यू मिनी सचिवालय सेक्टर-1 पंचकूला) में पहुंचाएं। प्रार्थना पत्र के साथ अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आधार लिंक बैंक पास बुक की प्रति अनिवार्य है। अनुसूचित जाति से संबंधित इच्छुक व्यक्ति सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है।