फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रगतिशील किसान सम्मानित, वीरेंद्र बाजवान ने मशरूम उत्पादन में बनाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। एकीकृत बागवानी मिशन के तहत जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में बताैर मुख्यातिथि भाजपा की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में विधायक की ओर से इलाके के सभी प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोरनी के गांव बढ़ियाल निवासी वीरेंद्र बाजवान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने गैनोडर्मा मशरूम (जो कि एक आयुर्वेदिक मेडिकेटेड मशरूम है) की खेती में विशेष पहचान बनाई है। अपनी मेहनत से उन्होंने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए हैं और स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा बने हैं। वह लगाता इलाके के अन्य किसानों को इस खेती से जोड़ रहे है। किसानों को फ्री में प्रशिक्षण देने का काम करे रहे है। इसके साथ ही हाईब्रिड आलू की पौध तैयार कर रहे किसानों ने अपने अनुभवों को सांझा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उद्यान विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं पवन धीमान, रतन सिंह, कमलदीप सिंह, लाल सिंह काठी, काजल शर्मा और दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।



किसानों ने रखी अपनी मांगें

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विधायक शक्ति रानी शर्मा के समक्ष पावर वीडर पर मिलने वाली अनुदान राशि को 75% तक बढ़ाने और सोलर फेंसिंग पर 85% सब्सिडी देने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य कृषि से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


विधायक ने किसानों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाएंगी और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उन्हें नई तकनीकों और सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल आयोजन से किसानों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें