फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम : यूथ एडवेंचर क्लब की कार्यशाला संपन्न, 8 से 13 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला में हरियाणा से 32 शिक्षकों ने हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की तरफ से पंचकूला सेक्टर-26 के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदेश के यूथ एडवेंचर क्लब की राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन हो गया। 8 से 13 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला में हरियाणा के 32 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने सभी प्रतिभागियों द्वारा यूथ एडवेंचर क्लब को सुदृढ़ बनाने के लिए किए कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए साहसिक गतिविधियों के माध्यम से यूथ एडवेंचर क्लब की स्थापना करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार ने बताया कि यूथ क्लबों की स्थापना करना विभाग की एक योजना है। जिसका लाभ भविष्य में प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। भूपेंद्र दयाल, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोढ़ाखेड़ा, हिसार ने कहा कि पांच दिवसीय कार्यशाला से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस कार्यशाला के दौरान यूथ एडवेंचर कलब के मॉडयूल तैयार किए गए हैं। प्रतिभागी डॉ. ओमप्रकाश कादियान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक ने कहा कि जो कुछ उन सबने यहां सीखा है, इससे विद्यार्थी भी लाभ मिलेगा और यूथ एडवेंचर क्लबों के गठन में काफी फायदा होगा।
डॉ. जसमीत कौर, हिंदी प्राध्यापिका, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिओंग कैथल ने बताया कि कार्यशाला के दौरान उन्होंने काफी आंकडे़ एकत्रित किए हैं, जिनका पुस्तक के रूप में संकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें