फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण कारीगरों के उत्पाद कर रहे आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सरस मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ चल रहा है। यह मेला ग्रामीण भारत की हस्तशिल्प, लोककला, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत मंच है।
विज्ञापन

मेले में देशभर से आए महिला स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, जूट व बांस उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक परिधान, आभूषण और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित कर रहे हैं। ये उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और व्यंजन भी आगंतुकों को खूब भा रहे हैं।
सरस मेला ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जा रही हैं, जिनमें लोकनृत्य, संगीत, नाटक और लोकगीतों की प्रस्तुतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

आगंतुक न केवल ग्रामीण उत्पादों की खरीद कर रहे हैं बल्कि भारत की विविधता और परंपरा का अनुभव भी ले रहे हैं। मेले ने ग्रामीण संस्कृति और आधुनिक उद्यमिता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर एक नया उत्साह पैदा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें