फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-20 के एक फ्लैट में चोरी करने के आरोपियों से पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टचोरी के मामले के चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच-19 की टीम पूछताछ के लिए चंडीगढ़ से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों में ईशाद, जिशान, दिल्ली निवासी मुकेश और हरियाणा के झज्जर निवासी संदीप शामिल हैं। आरोपियों ने वर्ष 2019 में सेक्टर-20 स्थित सोसाइटी के एक फ्लैट में हाथ साफ किया था। आरोपियों से पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से उनका चार दिन का रिमांड हासिल किया है। चारों आरोपी चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में थे। पूछताछ में उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक फ्लैट में चोरी की वारदात कबूल की थी। आरोपियों पर चंडीगढ़ और पंचकूला समेत मोहाली और दिल्ली में भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

दो फ्लैट्स में किया था हाथ साफ
17 अगस्त 2019 के दर्ज मामले के अनुसार सेक्टर-20 की सोसायटी नंबर-109 के फ्लैट नंबर-206 में देवेंद्र सिंह परिवार सहित किराए पर रहते थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे देवेंद्र खाना खाने के लिए घर आए तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर आकर जांच की तो उनकी भाभी की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। फ्लैट नंबर-207 में किराए पर रहने वाले विकास कुमार के घर के गेट का ताला भी टूटा दिखा। देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उक्त आरोपियों ने इन्हीं वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें