फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेंट विवेकानंद मिलेनियम के प्रिंसिपल को मिला प्रिंसिपल टैलेंट रिकग्निशन सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर।
विज्ञापन

एनआईटी जालंधर और सर्वहितकारी शिक्षा समिति चंडीगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षा महाकुंभ 2023 में सेंट विवेकानंद मिलेनियम एचएमटी पिंजौर विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पीयूष पुंज को प्रिंसिपल टैलेंट रिकग्निशन श्रेणी में सम्मानित किया है। स्टूडेंट प्रोजेक्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में विद्यालय की 11वीं कॉमर्स के छात्र परीक्षित मान और 11वीं विज्ञान की छात्रा सुनिधि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100/- रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नई शिक्षा पद्धति 2020 पर पेपर प्रेजेंटेशन के लिए संगीता और आचार्य सुनील दत्त गौतम को भी एनईपी 2020 की गुणवत्ता को निखारने के लिए गुणवत्ता युक्त प्रपत्रों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। टैलेंट रिकग्निशन में अध्यापक वर्ग से मनिंदर कौर और छात्र वर्ग से 12 विज्ञान की सिमरन प्रीत कौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, एनआईटी जालंधर के निर्देशक विनोद कनौजिया, रोपड़ के निर्देशक प्रोफेसर राजीव अहूजा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें