फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंदिर में पुजारी पहनेंगे टोपी, संगठनों ने टोपी का रंग भगवा या लाल करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


कालका। अब प्राचीन श्री काली माता मंदिर के पुजारी मंदिर में टोपी लगाए नजर आएंगे। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि वीरवार से पुजारियों को मंदिर में टोपी लगाकर बैठने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुजारियों का सिर टोपी लगाने से ढका रहेगा। इससे उनकी गरिमा बनी रहेगी। उधर कुछ हिन्दूवादी संगठनों ने मंदिर में पुजारियों की सफेद रंग की टोपी का रंग बदलने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद ने प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर में पुजारियों को सर ढकने के लिए पहनाई गई सफेद टोपी की जगह भगवा अथवा लाल रंग की टोपी और पगड़ी का प्रयोग करने की मांग की है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि मंदिर में सर ढकने का जो निर्णय लिया गया है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीक भगवा रंग अगर इन टाेपियों का करवा दिया जाएगा तो इससे मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था तो बढ़ेगी साथ ही मंदिर के पुजारी के पहनावे में भी चार चांद लग जाएंगे। धीमान ने बताया कि इस बाबत माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सचिव को भी एक मांग पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोपी का रंग बदलने को लेकर जो मांगपत्र सौंपा गया था, उससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मामले में चर्चा की जा रही है। -पृथ्वीराज, सचिव प्राचीन श्री काली माता मंदिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें