फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे विभाग कालका और लालगढ़ (बीकानेर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कालका रेलवे स्टेशन से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर अंबाला मंडल के अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। हालांकि, ट्रेन संचालन को लेकर अंतिम मंजूरी और आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने पर यह दोनों दिशाओं में कुल 107-107 फेरे लगाएगी। ट्रेन सेवा शुरू होने से राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

योजना के अनुसार गाड़ी संख्या 04713 लालगढ़ से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह रात 12:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी तथा 12:55 बजे वहां से प्रस्थान कर सुबह 4:55 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04714 कालका से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 12:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी और 1 बजे बठिंडा से रवाना होकर शाम 7:40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


15 कोच लगाने की तैयारी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 15 आईसीएफ कोच रखने की योजना बनाई है। इनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां और योजना लगभग पूरी कर ली गई हैं लेकिन सेवा शुरू करने संबंधी अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन के संचालन की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें