फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कॉलेजों में नए सत्र की तैयारी पूरी, एक सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के महाविद्यालयों में एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। रविवार को दाखिले का अंतिम दिन रहा। सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में 1400 और सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में 840 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिनमें अधिकांश सीटें भर गईं। विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत बदले पाठ्यक्रम, विषयों और वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्राचार्यों के अनुसार विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगारपरक विषयों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस, एनसीसी और खेल गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। रविवार को अवकाश के बावजूद दाखिला खिड़की खुली रही और विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों से 100 रुपये शुल्क लिया गया। सीटें रिक्त रहने पर 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी रखने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें