पंचकूला। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा की है कि दिवाली पर ऑनलाइन खरीदारी करने के बजाय स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से ही सामान खरीदें। उन्होंने कहा कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, नायका जैसी विदेशी कंपनियों के माध्यम से की गई खरीदारी से धन देश से बाहर चला जाता है जबकि स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता है। उन्होंन ने कहा कि अगर लोग स्थानीय बाजारों से मिठाई, ग्रीन पटाखे, कपड़े, दीये, बर्तन, ड्राई फ्रूट्स और लाइटिंग जैसी चीजें खरीदेंगे तो गरीब वर्ग भी खुशी से दिवाली मना सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष केसी. भारद्वाज, पार्षद राजेश निषाद, सतबीर धनखड़, सुरिंदर चड्डा और जयपाल सिंह मौजूद रहे।