फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : ओवरस्पीड पर लगाम लगाएंगे दो इंटरसेप्टर वाहन, हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई करने और हादसों को नियंत्रित करने लिए मिले हैं इंटरसेप्टर

विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को मिली इंटरसेप्टर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई करने और सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस को दो इंटरसेप्टर वाहनों से लैस किया गया है। इन वाहनों में मौजूद कैमरों के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि हाईवे पर चलने वाले वाहन यातायात के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। डीसीपी मोहित हांडा ने उक्त वाहन ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला के एसीपी ट्रैफिक रमेश गुलिया ने बताया कि हाईवे में ओवरस्पीड चलने वाली गाड़ियों की जांच के लिए मूविंग कैमरों से युक्त दो इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। अब जो भी वाहन चालक ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला-शिमला हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के होने वाले हादसों की वजह से मौतें हो जाती हैं।
इन पर निगरानी रखने के लिए पुलिस को यह वाहन मिले हैं। इसमें ओवरस्पीड से चलने वाली कारों और अन्य वाहनों के चालान किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस लोगों का जीवन बचाने के लिए इन गाड़ियों से दिन-रात लगातार गश्त करेगी। एक्सीडेंट की घटना कम हो इसके लिए पुलिस की तरफ से यह गाड़ियों को हाईवे पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें