फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : कुरुक्षेत्र की तर्ज पर मनाई जाएगी गीता जयंती महोत्सव, जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा बैठक में डीसी ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय के सभागार में 12 दिसंबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तर्ज पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जैनेन्द्र गुरुकुल में तीन दिवसीय भव्य गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूर्ण निष्ठा और लग्न से कार्य करें और कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, भजन, नृत्य इत्यादि में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को भलीभांति प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के तीनों दिन हवन और महाआरती की जाएगी। इसके साथ-साथ गीता और आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी तीनों दिन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में श्रीमद् भगवद्गीता और विभागों की योजनाओं के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर जवानों के जीवन व 1966 के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी राकेश संधु सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
13 दिसंबर को होगा सेमिनार
उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के दौरान 13 दिसंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में श्रीमद् भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से हिंदी व संस्कृत के प्राध्यापकों को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में जिला के सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल के सभागार में बच्चों की प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को महोत्सव के अंतिम दिन प्रात: 11.45 बजे ग्लोबल गीता मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सेक्टर-2 से सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम तक श्रीमदभागवद्गीता और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गीता चौक के अलावा शहर के विभिन्न चौकों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें