पंचकूला। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में 23वें स्पोर्ट्स कंडेंस बैच का दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। सेनानी (प्रशिक्षण) विक्रांत थपलियाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और परेड की कमान कांस्टेबल/स्पोर्ट्स मैन स्तैंजिन गैंडून ने संभाली।
मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में 10 राज्यों के प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। ये सभी प्रशिक्षणार्थी स्पोर्ट्स मैन कॉडर से संबंधित हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इन प्रशिक्षणार्थियों को ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियारों की सिखलाई की आठ सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के दौरान दी गई, इससे प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सके।