फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व : काेलकाता के फूलों और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजा गुरुद्वारा नाडा साहिब

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बों के अलावा सेक्टर-7, 15 और एमडीसी सेक्टर-5 के गुरुद्वारे को भी लाइटों और फूलों से सजाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरु नानक देव जी की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इसको लेकर शहर के सभी गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सोमवार सुबह से ही अखंड पाठ का भोग लगाया जाएगा और दीवान सजाए जाएंगे। गुरुद्वारा नाडा साहिब को कोलकाता से मंगाए फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नाडा साहिब गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जयंती को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, उसको रविवार को पूरा कर लिया गया। शहर के सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही लंगर शुरू हो जाएंगे, इसके लिए रविवार को तैयारियां जारी रहीं।
गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह दो बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक गुरमुख समागम चलेगा। सुबह ढाई बजे श्री अखंड साहिब के भोग डाले जाएंगे। सुबह से रात तक दीवान सजेंगे। गुरुद्वारा नाडा साहिब में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री छह मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का भी उद्घाटन करेंगे। 12 बजे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी माथा टेकने के लिए नाडा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-15 गुरुद्वारा शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारे को भी रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। जत्थेदार धर्म सिंह और बीबी कुलविंदर कौर ने बताया कि लंगर में चाय पकौड़े और फल-फ्रूट होंगे। सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारे में सुबह चार बजे से ही कीर्तन पाठ शुरु हो जाएंगे। संत बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि अखंड पाठ साहिब के भोग और श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। सेक्टर-7 गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मुख्य विशेष समारोह होगा और लंगर एक बजे शुरू होकर अटूट चलेगा। शाम को गुरुद्वारा में दीवान सजाए जाएंगे और दीप माला की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें