फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पावरकॉम को बाढ़ से 102 करोड़ का नुकसान

Thu, 11 Sep 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। राज्य में असामान्य बारिश और सतलुज व ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ ने बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पावरकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) पटियाला की प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट के अनुसार अभी तक लगभग 102.58 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पठानकोट के यूबीडीसी (अपर ब्यास डायवर्जन चैनल) हाइडल पावर प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा 62.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल 2322 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे लगभग 23.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये ट्रांसफॉर्मर उच्च वोल्टेज बिजली को घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए लेवल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके नुकसान से हजारों घरों और व्यवसायों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। 7114 बिजली के खंभे बाढ़ में बह गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे 3.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह से 864 किलोमीटर लंबी कंडक्टर और बिजली आपूर्ति की तारें नष्ट हो गई हैं। इससे अभी तक 4.32 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

पावरकॉम की इमारतें, फर्नीचर और कंट्रोल रूम उपकरणों को भी 2.61 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। कंट्रोल रूम के वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर), सीआर पैनल, बैटरियां, बैटरी चार्जर, रिले और केबल बॉक्स जैसे महत्वपूर्ण उपकरण बाढ़ के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रिड सब-स्टेशनों के सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर का भी यही हाल है। बाउंड्री टूटने और नियंत्रण कक्ष भवनों की संरचनात्मक क्षति से लगभग 2.55 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पीएसपीसीएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर व खंभों को बदलने के साथ प्रमुख सब-स्टेशनों व सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत का कार्य जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात और नुकसान का दोबारा से अंतिम आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें