कालका। शहर के हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से 11 केवी कालका फीडर पर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रखरखाव और लाइन सुधार कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार इस दौरान पुराने विद्युत तारों, एलटी कंडक्टर और केबलों को बदलने का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। यूएचबीवीएन अधिकारियों ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। संवाद