कालका। बिजली निगम की ओर से रविवार को 11 केवी कालका फीडर पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। निगम के उपमंडल अधिकारी कालका यूएचबीवीएन ने बताया कि हाउस नंबर-26 के पास स्थित ट्रांसफार्मर और आसपास के क्षेत्र में बिजली की पुरानी तारें, एलटी कंडक्टर और केबल बदले जाएंगे। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद