पिंजौर। 11 केवी अब्दुलापुर फीडर पर मरम्मत और लाइन बदलने के कार्य के चलते बुधवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से पुरानी तारें, एलटी कंडक्टर और केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार मॉडल टाउन, अब्दुलापुर, रत्तपुर, मानकपुर, शिव कॉलोनी और धर्मपुर के कुछ क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा मॉडल टाउन के आसपास के कुछ इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद